सम्राट चौधरी सरकार में विभागों का बंटवारा, CM ने अपने पास रखे 29 मंत्रालय

सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी नई सरकार के विभागों के बंटवारे को लेकर प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिले।
जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम और प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं। इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पथ निर्माण समेत कुल 29 विभाग शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी सीधे अपने नियंत्रण में रखी है।
वहीं गठबंधन सहयोगी जनता दल यूनाइटेड को कुल 18 विभाग आवंटित किए गए हैं। इसमें दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी किया गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा जैसे विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त, ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ग्रामीण कार्य सहित कई अहम विभाग सौंपे गए हैं।
सरकार गठन के शुरुआती चरण में ही विभागों के इस बंटवारे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इसे सत्ता संतुलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.