बेतिया विधानसभा: भाजपा की रेणु देवी ने 22 हजार वोटों से दर्ज की जीत, वसी अहमद हारे

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की बेतिया विधानसभा सीट इस बार सियासी नजरों का केंद्र रही। भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मैदान में उतरकर चुनौती पेश की, वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के वसी अहमद ने चुनावी जंग में अपनी ताकत दिखाई।
रेणु देवी ने संगठन से लेकर सत्ता तक लंबा सफर तय किया है और नीतीश कुमार सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने प्रशासनिक अनुभव और पहचान बनाई। उनका मुकाबला वसी अहमद से रहा, जो महागठबंधन की उम्मीदवारी पर मैदान में हैं।
बेतिया विधानसभा की जानकारी:
पश्चिमी चंपारण जिले में कुल नौ विधानसभा सीटें हैं, जिनमें बेतिया, वाल्मीकि नगर, रामनगर (एससी), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया और सिकटा शामिल हैं। बेतिया जिला मुख्यालय भी इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां पहली बार चुनाव 1951-52 में हुए थे।
मतगणना की ताजा स्थिति:
छठवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस के वसी अहमद ने भाजपा की रेणु देवी को लगभग 1,000 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। वसी अहमद को 17,285 वोट मिले हैं, जबकि रेणु देवी 16,117 वोटों के साथ पीछे चल रही हैं। सुबह 11:17 बजे तक का रुझान यही दर्शा रहा है कि बेतिया सीट पर कांटे की टक्कर जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.