भोपाल: SIR समीक्षा में लापरवाही, दो चुनाव कर्मी निलंबित

भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो चुनाव कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई मतदान केंद्र और विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित जिम्मेदारियों की अनदेखी के चलते की गई।
कलेक्टर कार्यालय के आदेश के अनुसार, मतदान केंद्र क्रमांक 02 के बीएलओ अनंतलाल मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने लगातार निर्देशों के बावजूद BLO App पर एक भी गणना प्रपत्र डिजिटाइज नहीं किया। अधिकारियों ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसके प्रति उदासीनता और जिम्मेदारियों में घोर लापरवाही पाई गई।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 154 के बीएलओ सुपरवाइजर शुभम प्रताप सिंह को भी निलंबित किया गया है। समीक्षा में पाया गया कि उनके प्रभार क्षेत्र के बीएलओ ने प्रतिदिन 100 गणना प्रपत्र डिजिटाइज करने के लक्ष्य को पूरा नहीं किया और सुपरविजन की जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का संवेदनशील और प्राथमिक चरण है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा में सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.