भोपाल: सुसाइड का ड्रामा कर छात्रा को कमरे पर बुलाया, रेप कर बनाया वीडियो

भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डेटा इंजीनियर के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। आरोपी पर एक युवती को झांसे में लेकर शारीरिक शोषण करने और बाद में वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी में हुई थी जान-पहचान
जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद आकिब की मुलाकात करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में 23 वर्षीय युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। युवती बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है और निशातपुरा क्षेत्र की रहने वाली है।
बताया गया है कि कुछ समय बाद आरोपी ने युवती पर लगातार संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू किया, जिससे परेशान होकर उसने बातचीत बंद कर दी।
धमकी और झांसा देकर बुलाने का आरोप
आरोप है कि संपर्क टूटने के बाद भी आरोपी लगातार युवती से संपर्क करने की कोशिश करता रहा। अगस्त 2025 में उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए एक फोटो भी भेजी। इसके बाद चिंता में आकर युवती उसके घर पहुंच गई।
शोषण और वीडियो रिकॉर्डिंग का आरोप
पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वह इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे धमकाकर लगातार शोषण करता रहा।
पुलिस जांच जारी
लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अशोका गार्डन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.