बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 12 और उम्मीदवारों की सूची

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए की प्रत्याशियों की घोषणा का दौर जारी है। भाजपा ने जदयू की सूची आने के कुछ घंटे बाद अपनी 12 और उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में लोक गायिका मैथिली ठाकुर और चर्चित आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का नाम भी शामिल है।
मैथिली ठाकुर पिछले कुछ दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट न मिलने के बाद आनंद मिश्रा ने कुछ महीने पहले जनसुराज पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और अब उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने जारी की नई सूची:
| क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|
| 1 | अलीनगर | मैथिली ठाकुर |
| 2 | हायाघाट | राम चन्द्र प्रसाद |
| 3 | मुजफ्फरपुर | रंजन कुमार |
| 4 | गोपालगंज | सुभाष सिंह |
| 5 | बनीपुर | केदार नाथ सिंह |
| 6 | छपरा | छोटी कुमारी |
| 7 | सोनपुर | विनय कुमार सिंह |
| 8 | रोसड़ा (अनुसूचित जाति) | बीरेंद्र कुमार |
| 9 | बाढ़ | डॉ. सियाराम सिंह |
| 10 | अगिआंव (अनुसूचित जाति) | महेश कुमार पासवान |
|
पहली सूची में 71 उम्मीदवार शामिल थे
14 अक्तूबर को जारी हुई पहली सूची में भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया गया, जिनमें गायत्री देवी (परिहार), देवंती यादव (नरपतगंज), स्वीटी सिंह (किशनगंज), निशा सिंह (प्राणपुर), कविता देवी (कोढ़ा), रमा निषाद (औराई), अरुणा देवी (वारसलीगंज) और श्रेयसी सिंह (जमुई) शामिल हैं।
भाजपा ने इस बार कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा के उम्मीदवारों को भी बदल दिया है। कुम्हरार से निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.