बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, 18 उम्मीदवारों के नामों का एलान

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इससे पहले दिन में पार्टी ने 12 नामों की दूसरी सूची जारी की थी, जबकि पहली सूची में 71 प्रत्याशियों को मौका दिया गया था।
तीसरी सूची में भाजपा ने दो और महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने राघोपुर सीट से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है।
तीसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम:
रामनगर (सु)- नंद किशोर राम
नरकटियागंज - संजय पांडेय
बगहा - राम सिंह
लौरिया - विनय बिहारी
नौतन - नारायण प्रसाद
चनपटिया - उमाकांत सिंह
हरसिद्धी (सु)- कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर - सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया - लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन - बीणा देवी
बायसी - विनोद यादव
राघोपुर - सतीश कुमार यादव
बिहपुर - कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती (सु)- मुरारी पासवान
रामगढ़ - अशोक कुमार सिंह
मोहनिया (सु)- संगीता कुमारी
भभुआ - भरत बिंद
गोह - रणविजय सिंह
दूसरी सूची में रहे चर्चित नाम
भाजपा ने बुधवार शाम दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को टिकट दिया गया। मैथिली ठाकुर हाल ही में पार्टी में शामिल हुई थीं, जबकि आनंद मिश्रा कुछ महीने पहले जनसुराज छोड़कर भाजपा में आए थे।
दूसरी सूची में परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था।
पहली सूची में 71 नाम, नौ महिलाएं शामिल
भाजपा ने पहली सूची 14 अक्तूबर को जारी की थी, जिसमें 71 उम्मीदवारों को जगह दी गई थी। उस सूची में नौ महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। अब तक पार्टी तीन चरणों में कुल 101 नामों की घोषणा कर चुकी है।
इस बार भाजपा ने कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। कुम्हरार से संजय गुप्ता, पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.