बिहार चुनाव: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप यादव, जेजेडी के 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

पटना। बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा करते हुए तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 2025 विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
तेजप्रताप यादव स्वयं महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कई अन्य सीटों पर भी नए चेहरों को मौका दिया गया है। इनमें महनार से जय सिंह राठी, हिसुआ से रवि राज कुमार, शाहपुर से मदन यादव, और पटना साहिब से मीनू कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है।
घोषित 21 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
महुआ – तेज प्रताप यादव
मनेर – शंकर यादव
बेलसन – विकास कुमार कवि
बख्तियारपुर – गुलशन यादव
शाहपुर – मदन यादव
पटना साहिब – मीनू कुमारी
महुआर – जय सिंह राठी
हिसुआ – रवि राज कुमार
बिक्रमगंज – अजीत कुशावाहा
जगदीशपुर – नीरज राय
अत्री – अविनाश
वजीरगंज – प्रेम कुमार
बेनीपुर – अवध किशोर झा
दुमाओ – दिनेश कुमार सूर्या
गोविंदगंज – आशुतोष
मधेपुरा – संजय यादव
नरकटियागंज – तौरीफ रहमान
बरौली – धर्मेंद्र क्रांतिकारी
कुचायकोट – ब्रज बिहारी भट्ट
बनियापुर – पुष्पा कुमारी
मोहिउद्दीन नगर – सुरभि यादव
आरजेडी से निष्कासन के बाद तेजप्रताप ने जनशक्ति जनता दल का गठन किया था और अब वे अकेले दम पर राजनीतिक मैदान में उतरने को तैयार हैं। उनके इस कदम से न केवल नई राजनीतिक संभावनाएं बनी हैं, बल्कि यह आरजेडी के लिए भी चुनौती साबित हो सकता है, क्योंकि तेजप्रताप का प्रभाव कई क्षेत्रों में अब भी मजबूत माना जाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.