इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में ब्लास्ट, रामकी एनवायरो कंपनी में मचा हड़कंप

इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तारपुरा स्थित रामकी एनवायरो कंपनी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके भी इसकी गूंज से दहल उठे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद पूरे परिसर में धुआं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल विस्फोट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.