झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बम से हमला, इलाके में हड़कंप

HIGHLIGHTS
- झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह के धनबाद स्थित सरायढेला इलाके में बने आवास ‘सिंह मेंशन’ पर रविवार देर रात बम से हमला किया गया।
- दो बाइक सवार युवकों ने आवास की ओर सुतली बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए।
- रागिनी सिंह, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं, जो इन दिनों धनबाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं और 4 फरवरी को मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले हैं।
- रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुए इस हमले में एक बम मुख्य गेट के भीतर गिरा, जबकि दूसरा बाहर सड़…
धनबाद। झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह के धनबाद स्थित सरायढेला इलाके में बने आवास ‘सिंह मेंशन’ पर रविवार देर रात बम से हमला किया गया। दो बाइक सवार युवकों ने आवास की ओर सुतली बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए।
रागिनी सिंह, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं, जो इन दिनों धनबाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं और 4 फरवरी को मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले हैं।
रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुए इस हमले में एक बम मुख्य गेट के भीतर गिरा, जबकि दूसरा बाहर सड़क पर फेंका गया। तेज धमाकों से आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद सिंह मेंशन में तैनात सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और परिवार के सदस्य भी बाहर आ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने गेट के भीतर और बाहर से बम के अवशेष बरामद किए। प्राथमिक जांच में सुतली बम के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मौके पर मौजूद संजीव सिंह से भी पूछताछ की, लेकिन परिवार की ओर से किसी तरह की दुश्मनी या धमकी की जानकारी नहीं दी गई। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में समर्थक सिंह मेंशन के बाहर जमा हो गए, जिसके चलते पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। करीब तीन से चार दर्जन जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.