भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, बिना दस्तावेज कर रहा था प्रवेश

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 56वीं बटालियन के जवानों द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय झोउ हुआन के रूप में हुई है, जो चीन के हुनान प्रांत का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह नेपाल के विराटनगर से एक स्कूटी पर सवार होकर आईसीपी के जरिए भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश का प्रयास
एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के पास किसी भी प्रकार का वैध वीजा, पासपोर्ट या यात्रा संबंधी दस्तावेज नहीं थे। इसी आधार पर उसे मौके पर ही रोककर हिरासत में ले लिया गया।
संयुक्त पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि वह नेपाली नंबर प्लेट वाली स्कूटी से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
थाने को सौंपा गया आरोपी
सभी प्रारंभिक पूछताछ और कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सीमा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम माना जा रहा है। एलपीआई प्रबंधक रत्नाकर यादव ने भी पुष्टि की कि नेपाली नंबर की स्कूटी से प्रवेश करने के दौरान चीनी नागरिक को पकड़ा गया। फिलहाल सभी संबंधित एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.