नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिल्ली हवाई अड्डे पर नवीनीकृत टर्मिनल 2 का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे के पुनर्निर्मित टर्मिनल-2 (T2) का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल रविवार से यात्रियों के लिए चालू हो जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा चार दशक पहले निर्मित T2 को इस साल अप्रैल में नवीनीकरण कार्यों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था। नया टर्मिनल अब सालाना 1.5 करोड़ यात्रियों की सेवा करने में सक्षम होगा।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) राष्ट्रीय राजधानी का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जिसमें तीन टर्मिनल (T1, T2 और T3) और चार रनवे हैं। यह रोजाना 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है। उद्घाटन समारोह में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि हवाई अड्डे की कुल वार्षिक यात्री क्षमता 10 करोड़ से अधिक हो गई है।
डायल के अनुसार, विस्तारित T1 टर्मिनल में प्रति वर्ष 4 करोड़ यात्री आ सकते हैं, जबकि T3 टर्मिनल में 4.5 करोड़ यात्रियों की सुविधा उपलब्ध है। नए T2 टर्मिनल के खुलने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे की यात्री सुविधा और संचालन क्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.