दिल्ली ब्लास्ट केस: हल्द्वानी से मौलाना कासमी गिरफ्तार, एनआईए की कार्रवाई तेज

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की पड़ताल में सुरक्षा एजेंसियों को एक और अहम सुराग मिला है। मुख्य आरोपी उमर की कॉल डिटेल की जाँच के दौरान उसका संपर्क उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़ा पाया गया है। इस खुलासे के बाद जांच और तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दिल्ली एलआईयू की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बिलाली मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया और आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलाली मस्जिद और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर के कई हिस्सों में भी गहन चेकिंग की जा रही है।
अचानक बढ़ी हलचल से लोग हैरान
शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ दीपशिखा अग्रवाल भारी पुलिस बल के साथ बनभूलपुरा पहुँचे। एकाएक इतनी बड़ी पुलिस तैनाती से स्थानीय लोग संशय में पड़ गए और तरह-तरह की चर्चाएँ होने लगीं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने मस्जिद के इमाम की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी का क्रम लगातार जारी है। अब तक NIA कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है—20 नवंबर को छह और 28-29 नवंबर को हल्द्वानी से दो गिरफ्तारियाँ हुईं।
10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास कार में हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच में पुष्टि हुई है कि यह आतंकी हमला था, जिसका संबंध जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़ा है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी को सुसाइड बॉम्बर की भूमिका में बताया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.