बिहार चुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी मैदान में उतारा गया है। भाजपा शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होने के नाते, पार्टी चाहती है कि वह बिहार की महिलाओं के बीच ‘नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाएं।
सूत्रों के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता बुधवार से बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। पहले दिन वह लखीसराय और बिहार शरीफ में आयोजित जनसभाओं व चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगी। प्रचार अभियान शुरू करने से पहले मंगलवार को उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन से बिहार की कई नियमित और विशेष ट्रेनें चलती हैं, और इस दौरे के माध्यम से उन्होंने लोगों के साथ अपने जुड़ाव का संदेश भी दिया।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं के विकास और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने अपने ‘नारी सशक्तिकरण’ के एजेंडे को मजबूत किया है। अब रेखा गुप्ता बिहार में चुनावी प्रचार के जरिए महिलाओं को जोड़ने का अभियान चलाएंगी। आने वाले दिनों में उनके कई चुनावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली के अन्य मंत्रियों को भी प्रचार के लिए बिहार भेजने की तैयारी चल रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.