बिहार चुनाव और उपचुनावों के लिए ईसी ने 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए

दिल्ली। चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों की निगरानी के लिए 470 अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है। इनमें 320 आईएएस, 60 आईपीएस और 90 आईआरएस/आईआरएएस/आईसीएएस अधिकारी शामिल हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, ये पर्यवेक्षक बिहार के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में होने वाले उपचुनावों की देखरेख करेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करते हुए आयोग की आंख और कान का काम करेंगे और समय-समय पर रिपोर्ट भेजेंगे।
चुनाव आयोग ने बताया कि पर्यवेक्षक का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों की पहचान करना और सुधार के लिए ठोस सुझाव देना है। सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक चुनाव के निष्पक्ष संचालन में सहयोग देंगे, जबकि व्यय पर्यवेक्षक उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की निगरानी करेंगे।
प्रेस नोट में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 और प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी के तहत यह नियुक्तियां की हैं। इन अधिकारियों की तैनाती से चुनाव की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.