बागपत: इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग, ट्रैक्टर से मिट्टी हटाने लगे ग्रामीण; पुलिस ने रोका

बागपत: जिले में गांगनौली के पास दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर चल रहा धरना शनिवार को उस समय नया मोड़ ले गया, जब प्रदर्शनकारियों ने विरोध का तरीका बदलते हुए सड़क पर ट्रैक्टर उतार दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से राजमार्ग किनारे मिट्टी हटाकर चढ़ाई के लिए अस्थायी रास्ता बनाने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वे हाईवे पर कट की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इसी वजह से उन्हें आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बड़ौत भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.