दिल्ली-एनसीआरटॉप न्यूज़FEATURED
दिल्ली में वांछित अपराधी के साथ मुठभेड़, आरोपी घायल; पुलिसकर्मी भी जख्मी

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और लंबे समय से वांछित अपराधी कोकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस टीम पर भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट गोलियों की चपेट में आई और एक कांस्टेबल का हाथ जख्मी हो गया। पहाड़िया को गोली लगने के बाद काबू कर लिया गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।
कोकू पहाड़िया हथियारों की तस्करी और अन्य कई गंभीर मामलों में वांछित था। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ की पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गतिविधियों तथा मुठभेड़ के हालातों की विस्तार से जानकारी जुटा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.