मधुबनी स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मधुबनी। मधुबनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के खड़ी अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली (एमटी) कोच में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में ट्रेन के दो कोच प्रभावित हुए हैं, हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार, जयनगर से उधना (सूरत) जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22563) के लिए यह खाली कोच जयनगर यार्ड में जगह की कमी के चलते मधुबनी स्टेशन पर अस्थायी रूप से खड़ा किया गया था। ट्रेन को आज रात 11:50 बजे जयनगर से रवाना होना था।
रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा
आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में दो कोचों में आग लगने की पुष्टि हुई है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
जांच जारी
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है। आग किस वजह से लगी, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि मधुबनी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में इससे पहले भी ट्रेन कोच में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.