हरिद्वार: मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र लापता,अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में पढ़ाई कर रहे चार नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है और अलग-अलग टीमों को उनकी तलाश में रवाना किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अलावलपुर पथरी के एक व्यक्ति ने बताया कि उनके 15 वर्षीय बेटे सहित उसके तीन साथी दोस्त 14 दिसंबर को दोपहर लगभग 2:30 बजे बिना बताए घर से चले गए। सभी छात्र मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज कोर्स कर रहे थे।
जांच के दौरान पता चला कि चारों बच्चों ने उसी दिन शाम लगभग 3:30 बजे ऐथल रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में सवार होकर अज्ञात दिशा में प्रस्थान किया। घटना के बाद सोमवार की शाम परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी।
थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और संभावित ठिकानों पर किशोरों की तलाश जारी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी जांच कर रही हैं, ताकि बच्चों का शीघ्र पता लगाया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.