पलामू में ममेरे भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काटा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

HIGHLIGHTS
- पलामू जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
- सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां गांव में ममेरे भाई ने कथित प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही बहन की टांगी से हत्या कर दी।
- वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
- पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
- दोनों एक ही कमरे…
पलामू जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां गांव में ममेरे भाई ने कथित प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही बहन की टांगी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी गुस्से में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। अगले दिन सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जिससे उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि खुशबू कुमारी अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम का माहौल है।
सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों में हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी संकेत दिए हैं कि घटना के बाद आरोपी मानसिक तनाव में था और उसने आत्महत्या की बात कही थी।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद कर ली है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.