इंदौर हादसा: गर्भवती बहू सिमरन समेत परिवार के दो लोगों की आग में मौत

इंदौर। ब्रजेश्वरी एनेक्स में पुगलिया परिवार के बंगले में लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशहाल जिंदगी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। इस हादसे में पुगलिया परिवार के मुखिया मनोज और उनकी बहू सिमरन की मौत हो गई। सिमरन, जो सौरभ की पत्नी थीं, लगभग चार महीने की गर्भवती थीं। उनके साथ उस नन्हीं जान ने भी दम तोड़ दिया, जो अभी इस दुनिया में आने वाली थी।
बताया जाता है कि गर्भवती होने के कारण डॉक्टरों ने सिमरन को आराम करने की सलाह दी थी, इसलिए वह घर की नीचे की मंजिल पर थीं।
शादी हाल ही में हुई थी
मनोज के तीन बेटे हैं। उनके दूसरे बेटे की शादी जनवरी में हुई थी। उस समय उनकी पत्नी मायके में होने के कारण हादसे से बच गई। तीसरे बेटे की शादी अभी नहीं हुई थी। घटना के समय सौरभ ने अपनी पत्नी से ऊपर छत पर जाने को कहा था, लेकिन वह जरूरी सामान लेने कमरे में चली गईं। इस दौरान घर में धुआं भर गया, जिससे नीचे के हिस्से में सांस लेना मुश्किल हो गया।
मनोज और उनके अन्य परिवारजन छत के रास्ते पड़ोसी के घर चले गए, लेकिन घर में मौजूद मेहमानों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। घटना वाली रात मनोज के साले विजय और उनका परिवार भी घर आए हुए थे। खाना खाने के बाद रात करीब 12 बजे सभी अलग-अलग कमरों में सोने चले गए थे।
बेटा उठा कीमती सामान निकालने की कोशिश
अग्निकांड के बाद तीनों बेटों ने पहले अपनी जान बचाई। इसके बाद घर में रखे कीमती सामान और जेवर निकालने के लिए सौरभ सुबह आठ बजे जले हुए घर में वापस गया। उन्होंने बताया कि घर में काले धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल हो रहा था।
फायर ब्रिगेड ने निकाले 9 गैस सिलेंडर
जले हुए घर से फायर ब्रिगेड ने कुल 9 गैस सिलेंडर भी बरामद किए, जिनमें कुछ खाली थे। आग सिलेंडरों तक नहीं पहुंची, वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। हालांकि रसोई में रखे एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ था, जिसने आग की भयावहता को बढ़ा दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.