टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेजिडेंट कप का समापन, सीएम धामी ने विजेताओं को मेडल दिए

टिहरी झील में आयोजित इंटरनेशनल प्रेजिडेंट कप और चौथे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आज भव्य समापन समारोह हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई विधायक कोटी कालोनी पहुंचे और प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
इस प्रतियोगिता का आयोजन टीएचडीसी, भारतीय ओलंपिक संघ और इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) की संयुक्त पहल से किया गया था। कयाकिंग और केनोइंग के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत सहित 22 देशों के लगभग 300 खिलाड़ी शामिल हुए।
समापन समारोह के दौरान टिहरी झील को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था, जिससे न केवल खिलाड़ियों बल्कि पर्यटकों के लिए भी माहौल खास बन गया। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता ने टिहरी झील को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाटर स्पोर्ट्स का एक प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.