टेकटॉप न्यूज़
आईफोन 17 सीरीज लॉन्च, चार नए मॉडल पेश

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
दिल्ली। एपल ने मंगलवार को अपनी नई iPhone 17 सीरीज पेश कर दी है। इस बार कंपनी ने चार मॉडल- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च किए हैं।
कीमत और उपलब्धता
अमेरिका में आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर तय की गई है, जबकि भारत में इसकी कीमत लगभग 79,900 रुपये तक हो सकती है।
- iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1.29 लाख रुपये)
- iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,299 डॉलर (करीब 1.49 लाख रुपये)
प्री-ऑर्डर की शुरुआत 12 सितंबर से होगी और 19 सितंबर से डिवाइस की डिलीवरी और स्टोर्स में बिक्री शुरू हो जाएगी।
नए फीचर्स
- 120Hz प्रो-मोशन डिस्प्ले के साथ पहले से बड़ी स्क्रीन
- 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 24 मेगापिक्सल का नया सेल्फी कैमरा सेंसर – अब तक का सबसे बड़ा फ्रंट कैमरा
- लेटेस्ट A19 चिपसेट, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर प्रदर्शन देगा
- अपग्रेडेड बैटरी, साथ ही 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग सपोर्ट
अन्य प्रोडक्ट्स की झलक
इवेंट में आईफोन 17 सीरीज के अलावा कंपनी ने Apple Watch 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3 और नए AirPods Pro 3 भी पेश किए।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.