बिहारटॉप न्यूज़
आईआरसीटीसी घोटाला: तेजस्वी यादव की याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोप तय किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब तलब किया है। अदालत ने एजेंसी को नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष हलफनामे के माध्यम से दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी को निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि इसी केस में सोमवार को हाई कोर्ट ने तेजस्वी यादव के पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर भी सीबीआई से जवाब मांगा था।
तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव, दोनों ने ही आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में अपने खिलाफ आरोप तय किए जाने के आदेश को अदालत में चुनौती दी है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.