झारखंड: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मां की मौत, इलाके में आक्रोश

HIGHLIGHTS
- झारखंड: चतरा जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई।
- मृत महिला स्थानीय कांग्रेस नेता श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं।
- घटना के बाद क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल बन गया।
- जानकारी के अनुसार, महिला सुबह टहलने के लिए निकली थीं।
- इसी दौरान बाजार क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी।
- टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
झारखंड: चतरा जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। मृत महिला स्थानीय कांग्रेस नेता श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, महिला सुबह टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाजार क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल हाइवा की पहचान कर ली गई है। जल्द ही वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सड़क जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित रहा। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की लापरवाह आवाजाही पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.