सरकारी स्कूलों में नौकरी का मौका! दिल्ली में 5,346 टीजीटी पदों पर निकली वैकेंसी

नई दिल्ली। राजधानी के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने बुधवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 5,346 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होगी।
भर्ती अधिसूचना के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या हाथ से भेजे गए आवेदन अमान्य माने जाएंगे। सरकार ने कॉन्ट्रैक्चुअल शिक्षकों को राहत देते हुए भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया है। यह छूट अधिकतम पांच वर्ष तक की होगी, बशर्ते आवेदक ने किसी एक वर्ष में कम से कम 120 कार्यदिवस पूरे किए हों।
अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में करीब 18,000 से अधिक शिक्षक पद रिक्त हैं, जिनमें से कई जगहों पर गेस्ट टीचर्स सेवाएं दे रहे हैं। यह पहली बार है जब दिल्ली सरकार इतनी बड़ी संख्या में नियमित शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है।
इन विषयों में होंगी नियुक्तियां
यह भर्ती टीजीटी शिक्षकों के विभिन्न विषयों के लिए की जा रही है। गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में बड़ी संख्या में पद निकाले गए हैं।
-
गणित: पुरुषों के लिए 744 पद, महिलाओं के लिए 376 पद
-
अंग्रेजी: पुरुषों के लिए 869 पद, महिलाओं के लिए 104 पद
-
सामाजिक विज्ञान: पुरुषों के लिए 310 पद, महिलाओं के लिए 92 पद
-
प्राकृतिक विज्ञान: पुरुषों के लिए 630 पद, महिलाओं के लिए 502 पद
दिल्ली सरकार का कहना है कि इस भर्ती अभियान से न केवल शिक्षकों की कमी पूरी होगी, बल्कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.