पवन सिंह विवाद के बीच ज्योति सिंह चुनावी मैदान में, काराकाट से लड़ेंगी निर्दलीय

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से जुड़े विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हिस्सा लेने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। समर्थकों में इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं।
ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने पहले संकेत दिया था कि यदि पवन सिंह अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं करते हैं, तो वे चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव से ही ज्योति सिंह काराकाट क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय कार्यक्रमों व लोगों से मुलाकातों में शामिल होती रही हैं।
हाल ही में ज्योति सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। चर्चा थी कि वे जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन अब स्पष्ट संकेत मिले हैं कि यह मामला आगे नहीं बढ़ा, जिसके चलते वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर रही हैं।
ज्योति सिंह के चुनावी ऐलान से काराकाट सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भाजपा-माले गठबंधन के अरुण सिंह और जदयू के पूर्व सांसद महाबली सिंह पहले ही नामांकन कर चुके हैं। अब ज्योति सिंह के शामिल होने से त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बढ़ गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के प्रशंसक उनके साथ जुड़ सकते हैं।
स्थानीय लोगों में भी उनके चुनावी कदम को लेकर जोश देखा जा रहा है। सासाराम निवासी चंद्र मोहन पांडे ने कहा कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के विवाद को देखते हुए जनता ज्योति सिंह के पक्ष में खड़ी होगी। वहीं, शशि कुमार ने बताया कि पिछली लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को मिले वोटों में ज्योति सिंह की बड़ी भूमिका रही थी। उन्होंने कहा कि महिला उम्मीदवार के रूप में वे सीधे जनता से जुड़ी हैं और काराकाट से मजबूत दावेदार साबित हो सकती हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.