बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक झटका: जदयू के डॉ. संजीव राजद में हो सकते हैं शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की सियासी हलचल तेज है। इसी बीच खबर है कि जनता दल यूनाइटेड (JD(U)) के चर्चित और फायरब्रांड विधायक डॉक्टर संजीव कुमार जल्द ही राजद (RJD) का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर संजीव पहले ही RJD नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चुके हैं, और इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
तीन अक्टूबर को हो सकती है सदस्यता ग्रहण
मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर संजीव 3 अक्टूबर को खगड़िया के गोगरी में आयोजित एक सभा में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में RJD की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
पार्टी से नाराज चल रहे थे डॉक्टर संजीव
पिछले कुछ समय से डॉक्टर संजीव JD(U) से नाराज चल रहे थे। कई मौकों पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान भी दिए थे। साल 2024 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर NDA का साथ चुना था, तब भी डॉक्टर संजीव की रुख को लेकर राजनीतिक चर्चाएँ हुई थीं।
इसके अलावा, परबत्ता क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। अगर डॉक्टर संजीव RJD में शामिल होते हैं, तो इससे राजद को भूमिहार समुदाय में महत्वपूर्ण राजनीतिक लाभ मिल सकता है। इसके पहले उन्हें IOU ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश मामले में भी पूछताछ की थी।
इस कदम से JD(U) को चुनाव से पहले बड़ा झटका लग सकता है, जबकि RJD को चुनावी गठबंधन में मजबूती मिलने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.