लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट, बुलेटप्रूफ गाड़ियां और गार्ड रहेंगे तैनात

पटना। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं द्वारा हाल ही में अपनी सुरक्षा लौटाए जाने के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है और राजद लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है।
इस बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 के तहत सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसमें बुलेटप्रूफ वाहन, अंगरक्षक, एस्कॉर्ट टीम, पायलट और आवासीय सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं को 2 मई 2017 के राज्य सरकार के प्रस्ताव के तहत सुरक्षा दी जा रही है। इसके तहत एसबी (स्पेशल बटालियन) के प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी भी सादे कपड़ों में तैनात हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
इससे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया था कि उनकी और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती और आवास से जुड़े फैसले राजनीतिक दबाव में लिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए इसे जानबूझकर की गई कार्रवाई बताया था।
हाल ही में सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी में बदलाव और आवास से जुड़े आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.