मुरैना: टायरों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग

मुरैना। मंगलवार को मुरैना के जरेरुआ रोड पर केबीएल फैक्ट्री के सामने खड़े एक कंटेनर में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कंटेनर में स्क्रैप टायर भरे हुए थे और बताया जा रहा है कि चलते वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया।
कंटेनर लोहगढ़ की ओर स्थित टायर फैक्ट्री जा रहा था, लेकिन मंज़िल तक पहुंचने से पहले ही लपटों ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी तेज लपटों के कारण सभी प्रयास असफल रहे। आग की तीव्रता इतनी थी कि कई टायर फट गए और कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले भी इसी इलाके में एक अन्य वाहन में आग लगने की घटना हुई थी। लोगों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया होने के बावजूद फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.