मुजफ्फरनगर: संजय मित्तल बनाम सचिन सिंघल गुट: मंडी एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी समिति में मंगलवार को दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
- एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 252 सदस्य 31 प्रतिनिधियों के चुनाव हेतु मतदान कर रहे हैं।
- सुबह से ही मंडी परिसर में व्यापारियों की आवाजाही बनी रही और सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचते रहे।
- इस बार का चुनाव व्यापारिक समुदाय में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है।
- चुनावी मैदान में दो प्रमुख गुट आमने-सामने हैं, जिनमे…
मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी समिति में मंगलवार को दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 252 सदस्य 31 प्रतिनिधियों के चुनाव हेतु मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही मंडी परिसर में व्यापारियों की आवाजाही बनी रही और सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचते रहे।
इस बार का चुनाव व्यापारिक समुदाय में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनावी मैदान में दो प्रमुख गुट आमने-सामने हैं, जिनमें संजय मित्तल और सचिन सिंघल के नेतृत्व वाले पैनलों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों पक्षों ने चुनाव प्रचार के दौरान व्यापारियों से व्यापक संपर्क किया और समर्थन जुटाने के लिए पूरी ताकत लगाई।

मतदान प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद मतों की गिनती शुरू होगी। देर शाम तक चुनाव परिणाम सामने आने की संभावना है, जिसे लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडी समिति परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल लगातार निगरानी बनाए हुए है और मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

चुनाव के दौरान मंडी समिति परिसर में संजय मित्तल, सचिन सिंघल, जितेंद्र कुच्छल, राकेश बिंदल, संजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और एसोसिएशन सदस्य मौजूद रहे। अब व्यापारियों की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में एसोसिएशन की नई नेतृत्व टीम का फैसला करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.