मुजफ्फरनगर: अर्चना साड़ी शोरूम में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां वकील रोड स्थित अर्चना साड़ी शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई।
- यह आग शोरूम की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया और दूर तक दिखाई देने लगा।
- घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
- दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम FSO रामकिशोर यादव के नेतृत्व में तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां वकील रोड स्थित अर्चना साड़ी शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। यह आग शोरूम की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया और दूर तक दिखाई देने लगा। घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम FSO रामकिशोर यादव के नेतृत्व में तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। इसके साथ ही नई मंडी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और इलाके को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया।
भीड़ और संकरी सड़क बनी बाधा
घनी आबादी और व्यस्त बाजार क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आईं। संकरी सड़क, दोनों तरफ खड़े वाहन और भारी भीड़ के चलते दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को हटाया और फायर कर्मियों के लिए रास्ता साफ कराया, जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास तेज किया गया।
आग के कारणों का पता नहीं
फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हो सका है।

आग किस वजह से लगी, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
प्रशासन की अपील
पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और राहत कार्य में बाधा न डालें। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी, जिसमें शॉर्ट सर्किट समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.