मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री की चिमनी से उठे काले धुएं का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

HIGHLIGHTS
- जिले में औद्योगिक प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
- मखियाली गांव में पहले ही ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण से परेशान होकर पलायन की चेतावनी दिए जाने के बाद अब जानसठ रोड क्षेत्र की एक फैक्ट्री से उठते काले धुएं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- वायरल वीडियो में एक औद्योगिक इकाई की ऊंची चिमनी से घना काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोग गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
- दावा किया जा रहा है कि यह धुआं निराना गांव के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्…
मुजफ्फरनगर। जिले में औद्योगिक प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मखियाली गांव में पहले ही ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण से परेशान होकर पलायन की चेतावनी दिए जाने के बाद अब जानसठ रोड क्षेत्र की एक फैक्ट्री से उठते काले धुएं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में एक औद्योगिक इकाई की ऊंची चिमनी से घना काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोग गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह धुआं निराना गांव के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से निकल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया था।

कुछ हिस्सों में फैक्ट्री के नजदीक के दृश्य हैं, जबकि कुछ फुटेज कई किलोमीटर दूर शेरनगर क्षेत्र से भी रिकॉर्ड किए गए बताए जा रहे हैं। वीडियो में धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण की स्थिति को लेकर चिंता और गहरा गई है।
लंबे समय से प्रदूषण की शिकायतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में औद्योगिक प्रदूषण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसका असर आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बार-बार इस तरह के दृश्य सामने आने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
मखियाली गांव के बाद बढ़ी चिंता
हाल ही में मखियाली गांव के लोगों ने प्रदूषण से परेशान होकर अपने घरों पर “घर बिकाऊ है” जैसे पोस्टर लगाकर सामूहिक पलायन की चेतावनी दी थी। ऐसे में नया वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी और चिंता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच के आदेश
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। संबंधित फैक्ट्री की मौके पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.