नागपुर में फैक्ट्री हादसा: बिहार के छह मजदूरों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया शोक

पटना। महाराष्ट्र के नागपुर में बुटीबोरी स्थित सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से छह बिहार के मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने बिहार के घायल मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने और मृतकों के शव को उनके पैतृक गांव पहुंचाने की भी जिम्मेदारी सौंपी।
डिप्टी सीएम ने जताया शोक
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर ट्वीट करते हुए कहा कि नागपुर के इस भीषण हादसे में छह श्रमिकों की मौत और नौ से अधिक के घायल होने की जानकारी मिली है, जिसमें बिहार के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों और घायलों की हर संभव मदद कर रही है और प्रभु से कामना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।
हादसे का विवरण
जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (MIDC) के बुटीबोरी क्षेत्र में अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुई। पानी की टंकी फटने से अचानक आई जोरदार चोट और पानी के दबाव से मजदूरों को गंभीर नुकसान हुआ।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि घायलों को तत्काल उचित इलाज मिले और मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। इस घटना ने मजदूरों और उनके परिवारों के बीच चिंता और शोक की लहर दौड़ा दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.