नीतीश ने बिहार में 1599 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

गोपालगंज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद संजय झा रविवार को गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबेया फील्ड में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं के लाभुकों से सीधे संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुल 1599 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्यरत है। लाभुकों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान देने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। सांसद संजय झा ने क्षेत्रीय विकास के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गिरी ने किया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, जनक राम, भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, रामसेवक सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.