पटना: खान सर की कोचिंग पर पुलिस की दबिश बढ़ी, नया वीडियो बना वजह

पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जैसे-जैसे घटना से जुड़े नए वीडियो और दावे सामने आ रहे हैं, पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है और कार्रवाई भी सख्त कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, ताजा घटनाक्रम के बाद पुलिस टीम ने कोचिंग सेंटर पर दबिश बढ़ा दी है और मौके पर पहुंचकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि खान सर के सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग की थी। हालांकि, पुलिस इन सभी वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।
इससे पहले मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। वहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े आदर्श नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि खान सर के गार्ड ने गोली चलाई थी और यह पूरी घटना एक साजिश के तहत अंजाम दी गई।
इन्हीं आरोपों और वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए खान सर की कोचिंग पर पहुंचकर सबूत जुटाने और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.