चौमू में शांति बहाल, 110 पत्थरबाज हिरासत में और 25 गिरफ्तार

चौमू: बीते दिनों शहर में उत्पन्न हुए तनाव के बाद अब स्थिति पूरी तरह संपूर्ण नियंत्रण में है। सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। एहतियातन इंटरनेट सेवाएं आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए बंद रखी गई हैं।
विवाद की शुरुआत एक धार्मिक स्थल के पास लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर हुई थी। क्रिसमस डे की आधी रात को यह विवाद हिंसक रूप ले गया। इस दौरान कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे और पूरे कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। स्थिति संभालने के लिए जयपुर (पश्चिम) डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।
110 हिरासत में, 25 गिरफ्तार
डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है। अब तक 110 पत्थरबाजों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और स्थानीय इनपुट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालना, हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
घटना के बाद से चौमू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस तैनात है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शहर में जनजीवन सामान्य है और बाजार खुल चुके हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.