मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज, मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश

पहाड़ों की रानी मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कार्निवाल की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इसमें शोभा यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, एडवेंचर स्पोर्ट्स, प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां, पारंपरिक आयोजन, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्री वॉक और विंटेज रैली जैसी गतिविधियों को शामिल करने पर जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की समयबद्ध रूपरेखा तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गणेश जोशी ने कहा कि कार्निवाल के दौरान पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, पेयजल और विद्युत आपूर्ति, अलाव और सफाई जैसी व्यवस्थाओं का समय पर पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय कलाकारों और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को महत्व देते हुए सप्ताहभर चलने वाले इस कार्निवाल में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष जोर दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.