महाकाल मंदिर में पुजारी और संत भिड़े, गर्भगृह में हुई गालीगलौज और हाथापाई

उज्जैन। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह एक विवाद की घटना सामने आई। मंदिर के गर्भगृह में संत और पुजारी के बीच वेशभूषा को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई। पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुजारी ने वेशभूषा पर जताई आपत्ति
जानकारी के अनुसार, सुबह ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के गादीपति महंत महावीर नाथ और गोरखपुर के महंत शंकर नाथ जी गर्भगृह में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान गर्भगृह में मौजूद पुजारी महेश शर्मा ने संतों की वेशभूषा पर आपत्ति जताई। नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने विवाद का विरोध किया, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान पुजारी महेश शर्मा गिर गए। विवाद गर्भगृह से निकलकर नंदी हॉल तक पहुंचा, जहां सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।
अभद्र भाषा और धमकियां
महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि महावीर नाथ ने चोंगा पहनकर और सिर पर फेटा बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया। नियमों का पालन न करने पर उन्होंने विरोध किया, जिसके जवाब में संतों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का दिया। पुजारी ने बताया कि उन्होंने मंदिर प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई है।
संतों ने भी दर्ज की शिकायत
वहीं महंत महावीर नाथ ने कहा कि पुजारी महेश शर्मा ने उनके साथ आए महंत शंकर नाथ जी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया। संतों ने भी मंदिर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर घटना की जानकारी दी है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि गर्भगृह जैसी पवित्र जगह पर यह विवाद गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज और घटनाक्रम की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.