रायसेन रेप केस: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

मध्य प्रदेश के रायसेन में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सलमान का पुलिस ने कीरतनगर के पास शॉर्ट एनकाउंटर किया। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर से ले जाते समय पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। इसी बीच आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस की ही बंदूक से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। आरोपी का इलाज फिलहाल भोपाल के सरकारी अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद प्रदेशभर में भारी आक्रोश देखने को मिला था। रायसेन सहित कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। विरोध प्रदर्शनों के दौरान पथराव भी हुआ। हालात बिगड़ते देख मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
आरोपी सलमान को घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
मामला क्या है?
21 नवंबर को छह साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी सलमान उसे चॉकलेट का लालच देकर जंगल की ओर ले गया और वहां दुष्कर्म कर फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों को बच्ची रोती हुई मिली, जिसके बाद उसे भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
प्रशासनिक कार्रवाई
घटना के बाद राज्यभर में विरोध बढ़ा तो सरकार ने तत्काल कदम उठाए। रायसेन में हालात गंभीर होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर शाम समीक्षा बैठक कर जिला पुलिस कप्तान पंकज पांडेय को हटाने का आदेश दिया और उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया। उनकी जगह आशुतोष रायसेन के नए एसपी नियुक्त किए गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.