पश्चिम एशिया संकट पर बोले राजनाथ सिंह- बातचीत ही सबसे बेहतर रास्ता

हल्द्वानी (नैनीताल)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को वैश्विक चिंता का विषय बताते हुए कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट और मजबूती से रखा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे संकटों का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिए ही संभव है। जनसभा के दौरान उन्होंने लोगों से भी इस दृष्टिकोण का समर्थन करने की अपील की।
शनिवार को “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब दुनिया भारत की आवाज ध्यान से सुनती है।
रक्षा मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते ऊर्जा और खाद्य संकट की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया प्रभावित होती है, तो भारत पर भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि अब तक सरकार की रणनीति के कारण देश ऐसे संकटों से काफी हद तक सुरक्षित रहा है।
उन्होंने कहा कि भविष्य की स्थिति को लेकर पूरी तरह कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से अपील की कि वे वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों में सरकार का समर्थन करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.