राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
सूत्रों के अनुसार, 88 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत इससे पहले जनवरी महीने में भी अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया था। उस समय इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली थी।
फिलहाल, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.