रांची में 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी ने हाजत में लगाई फांसी

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने थाना हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान जगय मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार सुबह उसका शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार, जगय मुंडा मूल रूप से खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था।
आरोपी और महिला के बीच विवाद के बाद घटना हुई
सूत्रों के अनुसार, आरोपी का उसी गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था और दोनों वर्तमान में नामकुम थाना क्षेत्र में रह रहे थे। रविवार को किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपी ने महिला के 12 वर्षीय बेटे, रमेश हजाम, का अपहरण कर लिया।
हत्या और दफनाने की घटना
अपहरण के बाद आरोपी बच्चे को रामगढ़ जिले के घाटों इलाके में ले गया, जहां उसने उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगय मुंडा को गिरफ्तार किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दफनाए गए बच्चे का शव बरामद किया। इसके बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां उसने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही, आरोपी की हाजत में हुई आत्महत्या के तथ्यों की भी स्वतंत्र जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि घटना में कोई चूक हुई या नहीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.