'अपनी शक्ति पहचानिए…', बिहार की महिलाओं को प्रियंका गांधी का मैसेज

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने राज्य की महिलाओं से संवाद किया और केंद्र व बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को NDA सरकार ने बिहार की महिलाओं के लिए महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा, "क्या 10 हजार रुपये पकड़ देना ही सही है? जीवन क्या है आपका?"
प्रियंका ने महिलाओं से अपने संघर्षों को ताकत में बदलने की अपील की और कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान के लिए काम करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बिहार में महिलाओं को 25 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। प्रियंका ने जोर देकर कहा कि महिलाएं पूरे समाज का बोझ उठाती हैं और अब अपनी शक्ति को पहचानें।
उन्होंने कहा, “राजनीतिक पार्टियां आपकी शक्ति को समझ रही हैं, इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं। बिना आपके समर्थन के सरकार नहीं बन सकती। 10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए, क्योंकि बिहार की सरकार आपका सम्मान नहीं करती।”
प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में सामाजिक न्याय और महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में नीतीश और बीजेपी की सरकार को हराकर न्याय और सम्मान के लिए नई सरकार लानी होगी।
प्रधानमंत्री की महिला रोजगार योजना
बिहार चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये भेजे गए, जिससे राज्य को लगभग 7,500 करोड़ रुपये का खर्च आया। कांग्रेस ने इस योजना को चुनावी राजनीति से जोड़ते हुए महिलाओं के सम्मान को 10 हजार रुपये में खरीदने का आरोप लगाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.