सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था का रिकॉर्ड, भंडार से निकली 23 करोड़ से ज्यादा राशि

श्रद्धा और आस्था का केंद्र माने जाने वाले जिले के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और दान में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।
इसका प्रमाण हाल ही में चतुर्दशी पर खोले गए मंदिर भंडार से मिली भारी दानराशि में देखने को मिला। भंडार की तीन चरणों में की गई गणना के बाद अब तक कुल 23 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, पहले चरण की गिनती में 11 करोड़ 30 लाख रुपये, दूसरे चरण में 5 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये और तीसरे चरण में 6 करोड़ 46 लाख रुपये की नकद दानराशि सामने आई है।
नकद राशि के साथ-साथ भंडार से सोना-चांदी और अन्य कीमती उपहार भी बड़ी मात्रा में प्राप्त हुए हैं, जिनका मूल्यांकन मंदिर मंडल द्वारा अलग से किया जा रहा है। इसके अलावा मनी ऑर्डर और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त दान इस आंकड़े में शामिल नहीं है।
गौरतलब है कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर में हर बार दान की इतनी बड़ी राशि निकलती है कि भंडार की गिनती कई दिनों तक चलती रहती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.