बिहारटॉप न्यूज़FEATURED
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी सीएम

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि उनकी भूमिका को लेकर अंतिम निर्णय लगभग तय माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस संभावित नई टीम में दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शामिल किए जाने की चर्चा है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी भी बना हुआ है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.