मसूरी में शादी रचाने पहुंचे स्पिनर कुलदीप यादव, होटल में शुरू हुई तैयारियां

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी होने वाली पत्नी वंशिका सिंह के साथ शादी समारोह के लिए मसूरी पहुंच गए हैं। शहर के प्रसिद्ध होटल द वेलकम सवॉय में उनकी शादी की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को कुलदीप की मेहंदी और हल्दी की रस्में आयोजित की जाएंगी, जिनकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद 14 मार्च को दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। परिवार के अन्य सदस्य और करीबी रिश्तेदार भी देर शाम तक मसूरी पहुंचने वाले हैं।
इस शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा गया है। इसके लिए होटल को दो दिनों के लिए पूरी तरह बुक कर लिया गया है और इस दौरान बाहरी पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। समारोह के लिए सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी। शादी में परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों के अलावा क्रिकेट जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.