तरारी से जन सुराज प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह का निधन, इलाके में शोक की लहर

भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह का शुक्रवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके अभिकर्ता और किसान नेता छोटे सिंह ने की।
चंद्रशेखर सिंह सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक थे और ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्हें चुनाव परिणाम आने के बाद 2271 वोट मिले थे।
जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान चंद्रशेखर सिंह को पहला हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें तुरंत पटना के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी था। लेकिन शुक्रवार को दोपहर में उनकी हालत बिगड़ गई और शाम चार बजे उन्हें दूसरा हार्ट अटैक आया। लगातार प्रयासों के बावजूद वे शाम सात बजे अंतिम सांस ले गए।
चंद्रशेखर सिंह तरारी के कुरमुरी गांव के मूल निवासी थे और समाज में उनका सम्मान और पकड़ मजबूत मानी जाती थी। उनके निधन की खबर फैलते ही तरारी, कुरमुरी और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। समाचार भेजे जाने तक उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कुरमुरी नहीं पहुंचा था, लेकिन देर रात तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.