यूपीटीईटी-2026 परीक्षा देने वाले शिक्षकों को मिलेगी छुट्टी, सरकार का बड़ा फैसला

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत उन शिक्षकों को बड़ी राहत दी है जो आगामी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने जा रहे हैं।
- सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में बैठने वाले शिक्षकों को परीक्षा की तिथियों पर विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी प्रशासनिक बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।
- इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
- जारी निर्देशों के अनुसार,…
उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत उन शिक्षकों को बड़ी राहत दी है जो आगामी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने जा रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में बैठने वाले शिक्षकों को परीक्षा की तिथियों पर विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी प्रशासनिक बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।
इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UPTET-2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है।
सरकारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित शिक्षकों को परीक्षा के दिनों में विशेष अवकाश दिया जाए और सभी जिलों में इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तथा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.