तेज प्रताप यादव का 39वां जन्मदिन, लालू यादव ने दी बधाई, जश्न में उमड़ा जनसैलाब

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव बुधवार (16 अप्रैल) को 39 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्डिंग रोड स्थित आवास पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारियां की थीं।
लालू यादव की मौजूदगी में मनाया गया जन्मदिन
जन्मदिन समारोह में उस समय माहौल और भी खास हो गया जब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव खुद कार्यक्रम में पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया और “हैप्पी बर्थडे तेज प्रताप यादव” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने पिता की मौजूदगी में केक काटा और सबसे पहले उन्हें केक खिलाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद लालू यादव ने भी बेटे को केक खिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और माहौल पूरी तरह उत्सवपूर्ण रहा।
पहले भी साथ दिखे थे लालू यादव
इससे पहले मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में भी लालू प्रसाद यादव शामिल हुए थे। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने उस समय भोजन नहीं किया था, लेकिन कार्यक्रम में पहुंचकर बेटे का हौसला जरूर बढ़ाया था। तेज प्रताप यादव स्वयं राबड़ी देवी के आवास जाकर लालू यादव और तेजस्वी यादव को भोज का निमंत्रण देने गए थे।
राजनीतिक बयानबाजी भी चर्चा में
इसी बीच राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आई है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है, हालांकि नई सरकार को काम करने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पिछली राजनीतिक भविष्यवाणी सही साबित हुई थी और आने वाले समय में वे एक नई भविष्यवाणी करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.