आज का राशिफल: 11 सितम्बर, 2025

दैनिक राशिफल तैयार करने में ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और पंचांग की गणना का विशेष महत्व होता है। इसमें सभी 12 राशियों (मेष से लेकर मीन तक) का दिनभर का भविष्यफल बताया जाता है। आज का राशिफल नौकरी, व्यापार, लेन-देन, पारिवारिक संबंधों, स्वास्थ्य और दिनभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत देता है। इसे पढ़कर आप अपनी दिनचर्या को बेहतर ढंग से योजना बना सकते हैं। राशिफल यह भी बताता है कि दिन आपके लिए चुनौतियां लेकर आएगा या अवसर, ताकि आप दोनों ही परिस्थितियों के लिए तैयार रह सकें।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: सफेद
आज आपको आय-व्यय में संतुलन रखना होगा। कुछ जरूरी खर्च अनचाहे होकर भी करना पड़ सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, अचानक खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई काम आपके लिए लाभदायक रहेगा। मित्र से कहासुनी की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: नीला
पेंडिंग काम निपटाने का दिन है। प्रेमी युगल भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। बिजनेस में बड़ा बदलाव करने से बचें। आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। नौकरी की तैयारी करने वालों को सफलता के संकेत हैं।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद
दिन मिश्रित रहेगा। किसी कार्य में जोखिम न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। खोई हुई कोई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे न होने से मन खिन्न रहेगा। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: लाल
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। बिजनेस में नए उपकरण जुड़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा संभव है। नया काम शुरू करने के लिए लोन की योजना बन सकती है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: गुलाबी
आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रहेगा। कर्ज चुकाने की कोशिश सफल हो सकती है। वैवाहिक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: लाल
दिन आनंदमय रहेगा, लेकिन व्यस्तता थका सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा बनेगा। मां से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: सफेद
जोखिम भरे कामों से बचें। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। धैर्य से काम लें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ हो सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: आसमानी
आज समझदारी से कार्य करना होगा। पिता कोई महत्वपूर्ण सलाह देंगे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। खानपान पर ध्यान दें। भक्ति में मन लगेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। बिजनेस में बिना सोचे निवेश न करें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: गोल्डन
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम का बोझ अधिक होगा। पुराना अटका हुआ धन मिल सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला
आज मानसिक तनाव रहेगा। किसी कार्य को लेकर उलझन दूर करनी होगी। परिवार में सतर्क रहें। आय-व्यय संतुलित रखें। पड़ोसियों से विवाद से बचें। प्रॉपर्टी डीलिंग में पूरी जांच जरूरी है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: पीला
दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। जीवनसाथी और संतान के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर में तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.